आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

हेलमेट की अहमियत समझ रहे लोग, सड़कों पर दिखने लगा जागरूकता अभियान का असर

चालान का डर नहीं, अपनों की सुरक्षा की फिक्र

चमोली। दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाली सवारी की सुरक्षा को लेकर चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनजागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं। जनपद में दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठने वाली सवारियां भी हेलमेट पहनकर सफर करती नजर आ रही हैं। पिलियन राइडर के लिए हेलमेट की अनिवार्यता होने पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की चेकिंग टीमों द्वारा दोपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान डबल हेलमेट पहनकर सफर कर रहे वाहन चालकों एवं पीछे बैठी सवारियों से संवाद किया गया। पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी दिखाने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले लोगों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। चमोली पुलिस का यह अभियान केवल नियमों का पालन कराने तक सीमित नहीं, बल्कि आमजन की सोच और यातायात व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को समझाया जा रहा है कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना के समय जीवनरक्षक सुरक्षा कवच है। नियमों का पालन करने वाले जागरूक नागरिकों को चमोली पुलिस का सलाम! आपकी छोटी-सी सावधानी, आपके परिवार की बड़ी सुरक्षा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581