आपका शहरउत्तराखंडदेहरादूनधर्मधर्म-संस्कृतिसोशल मीडिया वायरल
शिव हनुमान मंदिर में टीन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास
कैंट विधायक ने किया टीन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने विधायक निधि के अंतर्गत प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में टीन शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने बताया कि ये मंदिर देहरादून के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है और ऐसे धार्मिक स्थलों का विकास और उसके साथ संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। पूर्व में भी इस मंदिर के आधे भाग में टीन शेड डाला गया था और आज शेष भाग में भी कार्य शुरू हो गया है।श्रीमती कपूर ने बताया कि पूरी विधानसभा में विधायक निधि, लोक निर्माण विभाग, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों से भी अनेकों विकास कार्य चल रहे है। इस अवसर पर पार्षद अंकित अग्रवाल, पूर्व पार्षद रमेश काला, मनीष पाल, चेतन शर्मा, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।




