उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

शिविरों में योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता से महिलाओं को मिल रहा लाभ

बागेश्वर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, गागरीगोल में आयोजित शिविर में होम्योपैथिक विभाग द्वारा कुल 64 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों की रक्त जांच (शुगर एवं हीमोग्लोबिन) की गई तथा उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत योग अनुदेशक मुकेश चन्द्र द्वारा महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं दैनिक जीवन में होने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. हेमलता गोस्वामी ने उपस्थित महिलाओं  को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार एवं विभिन्न रोगों से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Related Articles

Back to top button