उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनधर्म

माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ पर आयोजित हुई आवश्यक बैठक

देहरादून, 12 अप्रैल। आज एक आवश्यक बैठक माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर के महंत रमण प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र शुभम गोस्वामी एवं संयम गोस्वामी द्वारा की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के सेवादार गौरव कुमार ने बताया कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का दून आगमन का १४ अप्रैल को कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमे कि प्रधानमंत्री माँ डाट वाली मनोकामना सिद्ध पीठ पर दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कारण आज सायं ५ बजे से आगामी १४ अप्रैल दोपहर २ बजे तक सुरक्षा कारणों से भक्तजन माता रानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इस लिये भक्तजनों से मंदिर समिति ने अपील है कि माता रानी के दर्शनों के लिए १४ अप्रैल दोपहर २ बजे कि बाद ही मंदिर में प्रवेश होगा। इस अवसर पर आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य विजेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, वासु परविंदा, विक्की खत्री, शिवम गोयल, गोकुल परविंदा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button