उत्तराखंड समाचार

राजकीय महाविद्यालय जखोली में आयोजित हुआ जनजागरुकता कार्यक्रम

उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी देते हुए गौरा शक्ति के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया गया।

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग के निर्देशन व सीओ ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला हैल्पलाइन रुद्रप्रयाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय जखोली (रुद्रप्रयाग) में छात्र-छात्राओं के साथ जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार व उनके बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। वर्तमान समय में प्रचलित ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल शोषण, बंधुआ मजदूरी, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098, महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, मानव अंगों की तस्करी एवं मानव तस्करी के बारे में जागरुक किया गया एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी देते हुए गौरा शक्ति के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं के साथ अलग से गोष्ठी कर गौरा शक्ति योजना के तहत छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध व उनके बचाव की पूर्ण जानकारी देते हुए आत्मरक्षा हेतु टिप्स एंड ट्रिक्स बताए गए। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा के साथ ही जनजागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button