उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

अधिवक्ता संदीप चमोली ने जंतर-मंतर पहुँचकर छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ता समाज का समर्थन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। अधिवक्ता संदीप चमोली ने साथियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुँचकर छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल छात्रों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का संघर्ष है। जब युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य पर संकट आता है, तब समाज के हर जिम्मेदार वर्ग का कर्तव्य है कि वह उनके साथ खड़ा हो। अधिवक्ता संदीप चमोली ने कहा कि अधिवक्ता समाज छात्रों की इस न्यायपूर्ण लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा है और लोकतांत्रिक तरीके से उनके अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करता रहेगा। “युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहेगा, तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।”

Related Articles

Back to top button