उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनधर्मन्यूज़भारतराजधानी दिल्लीसोशल मीडिया वायरल

निर्विरोध 19 वीं बार प्रबंधक चुने गये अरुण कुमार शर्मा

श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति के चुनाव संपन्न

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 5 अप्रैल। श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति श्री आदर्श मन्दिर की वर्ष 2026-2027 की एक वर्षीय कार्यकरणी का चुनाव आज आदर्श मन्दिर प्रांगण में किया गया। समिति के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष रमन सेठी ने वर्ष 2025-2026 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वर्ष 2025-2026 की कार्यकरणी को भंग कर चुनाव अधिकारी एडवोकेट नरेंद्र सिंह कांबोज ने सभा मे उपस्थित सदस्यों में से वर्ष 2026-2027 की कार्यकरणी का चुनाव किया। जिसमें अरुण कुमार शर्मा को निर्विरोध 19 वीं बार समिति का प्रबंधक चुना गया। अध्यक्ष पद पर सतपाल कश्यप पुनः चुने गए तथा उपाध्यक्ष तरुण नामदेव व श्री पृथ्वी राज, स्टोर इंचार्ज मंगतराम धीमान, सह स्टोर इंचार्ज श्रीकृपाल कुमार, नरेश वर्मा, सुमित सभरवाल, अभिषेक मिश्रा, कमाल, विशाल कुमार, रमेश चन्द्र गोयल, सचिव राजू सभरवाल, सह सचिव, नीरज रोहेला, अजय रोहेला, कोषाध्यक्ष रमन सेठी, सह कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, सतीश शर्मा , शिवा नामदेव, प्रचार मंत्री प्रवीण आनंद, चंद्रमोहन मेहता, राहुल सभरवाल, इन्द्रेश सुनेजा, क्षेत्रीय प्रभारी मुन्ना लाल, गोपाल शर्मा, कृष्ण कुमार नामदेव, दिनेश नामदेव व मिडिया प्रभारी राजीव जायसवाल को चुना गया।
समिति के अन्य पदों पर भी जल्द अन्य सदस्य नामित किये जायेंगे। समिति प्रबंधक ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी व समर्पण भाव से कार्य करते रहने का संदेश दिया। आज की सभा मे अरुण कुमार शर्मा, मंगतराम, राजू सभरवाल, सतपाल कश्यप, कृपाल कुमार, सतीश शर्मा, रमन सेठी, वासु शर्मा, परवीन आनंद, तरुण नामदेव, इंद्रेश सुनेजा, विशाल कुमार, राहुल, पृथ्वी राज, इद्रेश शर्मा, नरेश वर्मा, सुमित सभरवाल गोपाल, दिनेश नामदेव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button