आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर होगा क्रीड़ा मैदान का नामकरण

क्रीड़ा मैदान का कराया गया पुनर्निर्माण

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), अल्मोड़ा स्थित क्रीड़ा मैदान का नामकरण शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर किए जाने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित क्रीड़ा मैदान का पुनर्निर्माण कराया गया है। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी 8 जून 2024 को 5 असम रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त कर अधिकारी के रूप में सम्मिलित हुए थे। जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान उन्होंने 6 जून 2026 को राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर क्रीड़ा मैदान का नामकरण उनके अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान का प्रतीक होने के साथ ही युवा पीढ़ी को देशभक्ति एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को नामकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581