उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम

देहरादून, 04 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश सरकार प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का पहले चार अप्रैल को उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित था लेकिन कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण यह टल गया था। अब प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं, हालांकि पीएमओ से प्रस्तावित दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अलावा टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना व बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री जल्द उत्तराखंड आएंगे, उनके दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581