उत्तराखंड समाचारधर्म

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिव के रंग में रंगी देवभूमि, 'हर हर महादेव' जयकारों से गूंजे शिवालय

देहरादून। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के शिवालय भगवान भोलेनाथ की भक्ति से गूंज उठे। राजधानी देहरादून के शिव मंदिरों में भक्तों ने  भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन देवाधिदेव महादेव ने गृहस्थ जीवन को अपनाया। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि का पूरा दिन शिव पूजा के लिए समर्पित होता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान चौक शिवालय, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर सहित अन्य शिवालयों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, मध्यरात्रि 12 बजे से विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद तड़के से पूरे दिन जलाभिषेक किया गया, इस पावन अवसर पर श्रद्धालु गंगा जल, दूध, शहद, पंचामृत और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार देर शाम को विशेष श्रृंगार पूजन किया गया, इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581