आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

दून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा

आशारोड़ी में सड़क दुर्घटना का मॉक अभ्यास, आठ घायलों का किया गया रेस्क्यू

देहरादून, 28 नवंबर। जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को 33 विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान, सुरक्षा ऑडिट एवं मॉक अभ्यास आयोजित किए गए। इस दौरान प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा आपसी समन्वय को परखा गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में उत्तरकाशी जनपद की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों तक चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस ऐतिहासिक रेस्क्यू अभियान की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 नवंबर को प्रदेशभर में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाता है। देहरादून जनपद में कोरोनेशन अस्पताल, सीएनजी स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर, आशारोड़ी मोहब्बेवाला, खनकाड़ी गांव कालसी, वन विभाग डिवीजन थानों, क्रॉसरोड मॉल, जीआईसी सेलाकुई, रोपवे गनहिल, भारत भूमि टूरिज्म कॉम्प्लेक्स, वन विभाग रेंज मसूरी, दून अस्पताल, एसडीएच प्रेमनगर, एसडीएच ऋषिकेश, एमडीडीए कॉलोनी आईएसबीटी, जीआईसी लाखामंडल, जीआईसी संभावाला, जीआईसी नालापानी, जीआईसी माजरी ग्रांट, वन विभाग रेंज लक्ष्मीवाला, कालसी एवं चकराता, सिविल डिफेंस डील रायपुर, कॉपरी सेंटर एवं बन्नू स्कूल, यूपीसीएल आराघर एवं लालतप्पड़, जल संस्थान खुड़बुड़ा मोहल्ला, डाकपत्थर पावर हाउस, छिबरो पावर हाउस तथा वीरभद्र बैराज ऋषिकेश सहित कुल 33 स्थानों पर मॉक अभ्यास आयोजित किए गए। मॉक अभ्यास के दौरान खराब मौसम, भगदड़, बादल फटना, अचानक बाढ़, भीड़ नियंत्रण, सुरंग दुर्घटना, तीर्थयात्रियों के फंसने, चिकित्सा आपातकाल, आग लगने, भूस्खलन, भूकंप तथा रोपवे में पर्यटकों के फंसने जैसी विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया गया। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से सभी स्थलों पर संचालित मॉक अभ्यास की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई, जिससे विभिन्न गतिविधियों की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज अंतर्गत तिलवाड़ी बीट के कक्ष संख्या-08 में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान वनाग्नि लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग के तेजी से फैलने पर अतिरिक्त टीम को मौके पर भेजा गया। इसी दौरान एक वनकर्मी के घायल होने की सूचना पर मेडिकल टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाने का अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इसी क्रम में भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी की लांघा रेंज के अंतर्गत तौली बीट के द.बि. कक्ष संख्या-03 में भी वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल की गई। वनाग्नि की सूचना पर वनकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा। आग के अधिक फैलने की स्थिति में अतिरिक्त टीम तैनात की गई। अभ्यास के दौरान एक वनकर्मी के घायल होने की सूचना पर मेडिकल टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। सभी टीमों के संयुक्त प्रयासों से आग पर नियंत्रण पाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान लांघा, चौहड़पुर एवं टिमली रेंज के वनकर्मियों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
आशारोड़ी चेकपोस्ट के निकट सड़क दुर्घटना पर आधारित मॉक अभ्यास भी आयोजित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों की टीमों ने समयबद्ध कार्रवाई एवं आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया। दुर्घटना में कुल आठ घायलों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा गया, जबकि छह सामान्य घायलों को मेडिकल एड पोस्ट पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
अभ्यास के दौरान दुर्घटनास्थल पर डीजल रिसाव के कारण आग लगने की संभावित आशंका को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। इसके पश्चात क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया।
मॉक अभ्यास की समाप्ति के उपरांत सभी रेस्क्यू टीमों की डी-ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अभ्यास के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए कमियों एवं सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की गई तथा आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई के लिए टीमों को प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581