उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

रुद्रप्रयाग, 24 फरवरी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत बजट के सापेक्ष व्यय, लंबित कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर विभागवार विस्तार से चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विततीरय वर्ष समाप्ति से पूर्व 15 मार्च तक सभी अवशेष वित्तीय एवं भौतिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुँच सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों में बजट व्यय की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वे तत्काल कार्यवाही करते हुए शेष बजट का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने विभागों को शीघ्र बीजक तैयार कर कोषागार में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और कार्यों की गति प्रभावित न हो।
साथ ही यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी बाधा आ रही है तो संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर उसका त्वरित समाधान करें। जिलाधिकारी ने गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएँ। पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमित मॉनिटरिंग को प्रभावी क्रियान्वयन का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं की सतत निगरानी से ही वित्तीय प्रगति के साथ-साथ जनसंतोष भी सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, आयुर्वेद, पर्यटन, मत्स्य, समाज कल्याण, युवा कल्याण एवं क्रीड़ा विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता लोनिवि उखीमठ राम प्रकाश नैथानी सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464