उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

आपदा प्रबंधन जागरुकता लाइफ सेफ्टी पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न

रुद्रप्रयाग, 26 फरवरी। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के अनुसार जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विकासखण्ड ऊखीमठ के ग्राम पंचायत गिरिया/कविल्ठा में आपदा प्रबंधन जागरुकता लाइफ सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण त्वरित राहत बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में सीमा परमार मास्टर ट्रेनर (खोज एवं बचाव) डीडीएमए, डीडीआरएफ ऊखीमठ द्वारा प्रशिक्षण व जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गिरिया/कविल्ठा के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ग्राम प्रधान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई एवम् आपदा के प्रकार आपदा से पहले आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे मैं बताया गया। जिसमें आपदा से पूर्व तैयारी सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया। बेसिक उपकरणों की जानकारी आपातकालीन स्थिति के समय क्या करें स्ट्रेचर बनाना प्राथमिक उपचार सी0पी0आर0 आग से बचने के तरीके जंगली जानवरों से सचेत रहने के उपाय और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन, राज्य आपातकाल आपातकालीन के टोल फ्री नंबरों की जानकारी और सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई। साथ ही सभी को भू देव एप की जानकारी दी गयी इस अवसर पर ग्राम पंचायत गिरिया (47 ग्रामिण)/कविल्ठा (31 ग्रामिण) कुल 78 ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464