एसएसपी दून की सख्ती भू- माफियाओ पर पड़ रही भारी
भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सख्ती भू- माफियाओ पर भारी पड़ रही। भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त को दून पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त द्वारा मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर उसकी भूमि को विक्रय किया था। अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज बनाये थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 21 अक्टूबर 2026 को अपूर्व जोशी पुत्र स्व. जेपी जोशी निवासी 28 परिसर मिलन विहार जीएमएस रोड देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें विपक्षीगण आशीष कुमार राठौर व उसके अन्य साथियों के द्वारा सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित मौजा बडोवाला परगना पछवादून तहसील विकासनगर देहरादून स्थित भूमि के मूल खातेदार स्व. निर्मल सिंह की मृत्यु होने की जानकारी होते हुए भी उनके नाम का फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए धोखाधड़ी से भूमि विक्रय की गई। प्राप्त तहरीर पर थाना सेलाकुई पर मुकदमा अपराध सख्या-158/ 2026 धारा- 318(4)/ 319(2)/ 336(3)/ 338/ 340(2)/ 61(2) बीएनएस बनाम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी, पतारसी कर सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त आशीष राठौर पुत्र सुभाष चंद्र राठौर निवासी बरौटी वाला पोस्ट ऑफिस पृथ्वीपुर खेड़ा, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र- 33 वर्ष को नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।



