उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादून

राज्यपाल ने फूलों से सुसज्जित वसंतोत्सव-2026 के प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून 26 फरवरी। लोक भवन, देहरादून में 27 फरवरी से 01 मार्च, 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 (पुष्प प्रदर्शनी) की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस बहुप्रतीक्षित महोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राज्यपाल ने आज फूलों से सुसज्जित विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये वाहन देहरादून शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को महोत्सव की जानकारी देंगे। एक वाहन देहरादून से सेलाकुई तथा दूसरा देहरादून से डोईवाला क्षेत्र तक प्रचार करेगा। राज्यपाल के निर्देशन में इस वर्ष आयोजन में नवाचार को भी शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आगंतुकों की गणना एआई आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए लोक भवन के मुख्य द्वार पर एआई-सक्षम कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आगंतुक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकेंगे, जिससे उन्हें एक डिजिटल आई-कार्ड प्राप्त होगा। यह पंजीकरण पूर्णतः ऐच्छिक रहेगा। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है, ताकि वे पुष्प-प्रदर्शनी, विविध प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, निदेशक उद्यान श्री एस.एल. सेमवाल, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी श्री दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464