आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून पुलिस

क्लिनिक में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सख्ती से दून पुलिस अपराधियों के हौसलें पस्त करती नज़र आ रहीं हैं। क्लिनिक में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाली महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में चोरी की गई 56 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता क्लीनिक में सफाई का कार्य करती थी, मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्वर सिंह निराला पुत्र ओंकार सिंह निराला निवासी (ठाकुर क्लीनिक ) प्रभात एन्लेव भाऊवाला सेलाकुई देहरादून के द्वारा विगत 16 अक्टूबर को थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि उनके क्लीनिक पर झाडू पोछे का करने वाली विभा देवी नाम की महिला ने उनके क्लीनिक के गल्ले से रुपये चोरी कर लिये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मुकदमा अपराध सख्या 164/2026 धारा- 305 (ए) बीएनएस बनाम विभा देवी पंजीकृत किया गया।  घटना में शामिल अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता विभा देवी पत्नी कमलेश निवासी ग्राम नरमा, थाना हथौडी, ब्लॉक-बौचहा जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल निवासी- झुग्गी झोपडी तिलवाडी पुल के पास सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर तिलवाडी के पास स्थित उसकी झोपडी से चोरी गई नकदी 56000 रुपये बरामद किये गए। अभियुक्ता से पूछताछ उसके द्वारा बताया गया कि वह उक्त क्लीनिक में सफाई का कार्य करती थी तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा मौका देखकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581