उत्तराखंड समाचार

जेआरसी सराय ख्वाजा का सत्यनिष्ठा और ईमानदारी का संदेश

भ्रष्टाचार मुक्त समाज ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा सतर्कता जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी का संदेश दिया गया। जेआरसी, एसजेएबी प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब अपने अपने कार्यों से बंधे है। देश के सच्चे नागरिक होने के नाते हमें इस बारे ध्यान रखना होगा कि हम अपना कार्य सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से पूर्णता की ओर ले जाएं। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतर्कता जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम भ्रष्टाचार को ना कहें और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें रखा गया हैं। भ्रष्टाचार मुक्त समाज ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कर्मचारियों, सामान्य जनों, बच्चों, युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस मास में स्कूलों तथा कॉलेज में इंटीग्रिटी क्लब्स की स्थापना की जाती है इसका उद्देश्य छात्रों में भविष्य के नेताओं के रूप में तैयार करना है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सतर्कता गतिविधियों तथा विस्सल ब्लोअर मैकेनिज्म के लिए पम्फ्लेट्स आदि का भी वितरण किया जाता है कर्मचारियों के लिए भ्रष्टाचार की रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन से लेकर कई प्रकार से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा जागरूकता फैलाने, सिस्टेमेटिक सुधार के लिए पत्रिका तथा न्यूज़लैटर का प्रकाशन भी प्रकाशन किया जाता है। भ्रष्टाचार विरोधी पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी तथा परिचर्चा आदि का आयोजन कर अधिकाधिक जनों को जागरूक किया जाता हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी भाषण, संगोष्ठी, पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन आदि के माध्यम से सतर्कता आयोग के संदेशों को विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी तक पहुंचने का प्रयास किया जाता है। जूनियर रेडक्रास के तत्वाधान में सराय ख्वाजा जे आर सी और ब्रिगेड सदस्य विद्यार्थियों ने स्लोगन लिख कर और पेंटिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य मनचन्दा ने सभी से काम ही पूजा है पर विश्वास कर निरंतर सत्यनिष्ठा से कर्म करने का आग्रह किया तथा उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों से अपने मित्रों और पारिवारिक जनों से भी भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। प्राचार्य मनचंदा ने प्राध्यापिका गीता, ममता एवम सभी विद्यार्थियों का विजिलेंस अवेयरनेस कार्यक्रम के लिए सम्मिलित होने के लिए तथा सभी को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464