आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

शोभायात्रा पर हुए पथराव की घटना हिंदू समाज की आस्था पर आघात

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव की घटना निंदनीय

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 21 फरवरी। कर्नाटक के बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव की घटना अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण एवं हिंदू समाज की आस्था पर आघात करने वाली है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी के आदेश पर एवं महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट के निर्देश पर युवा शिव सेना देहरादून द्वारा कर्नाटक के बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव की घटना विषय पर जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा गया, जिसे उनकी ओर से अपर नगर मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह द्वारा प्राप्त किया गया।
ज्ञापन में युवा शिव सेना ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर युवा शिव सेना ने कहा की यदि संबंधित राज्य सरकार द्वारा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। युवा शिव सेना सदैव राष्ट्रहित, हिंदू अस्मिता एवं कानून व्यवस्था के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। युवा शिव सेना देहरादून के महानगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज करोड़ों हिंदुओं की आस्था और गौरव के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर हुए पथराव की घटना को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। यदि सरकार कार्रवाई में ढिलाई बरतती है तो युवा शिव सेना सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव कुमार, आयुष पासवान, राहुल एवं दीपक धीमान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464