उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

डालनवाला क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून 20 फरवरी। डालनवाला क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये 01 वाहन चोर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी लूट की घटना में जेल जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यशस्वी कौशल पुत्र लक्ष्मण सिंह कौशल निवासी 173 विपरीत प्राईमरी स्कूल, कौलागढ़, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर लिखित तहरीर दी कि उनकी स्कूटी सं. यूके-07-बीबी-6712 रंग पर्पल को क्रॉस रोड मॉल के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मुकदमा अपराध सख्या – 24/2026 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-आप व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कान्वेंट रोड मजार के पास से घटना में शामिल अभियुक्त रूपक थापा पुत्र बहादुर थापा निवासी नया गांव, अनारवाला रोड थाना कैंट देहरादून उम्र 26 वर्ष को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से पूछताछ मे उसके द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त द्वारा स्कूटी की नंबर प्लेट को हटा दिया था, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी लूट की घटना में थाना डालनवाला से जेल जा चुका है।

Related Articles

Back to top button