उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

एसएसपी ने अभिलेखों को अद्यावधिक न करने पर संबंधित अधिकारी को लगाई फटकार

देहरादून, 20 फरवरी। एसएसपी देहरादून जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे उन्होंने स्पष्ट किया की कर्मचारियों का वेलफेयर उनकी प्रार्थमिकता हैं, पर अनुशासन से वह कोई समझौता नहीं करेगे। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को कर्मचारियों के हितार्थ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। क्वार्टर गार्द तथा मैस में सफाई व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने नाराजगी दिखाई और सख्त हिदायत दी। इस दौरान परिवहन शाखा में अभिलेखों को अद्यावधिक न करने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई, लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी। एसएसपी ने बीडीएस के निरीक्षण के दौरान बम निरोधक दस्ते के पास उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली। संदिग्ध वस्तु की सूचना पर त्वरित एंव सुरक्षित कार्यवाही हेतु फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करने वाली थाना पुलिस, बीडीएस टीमों के नियमित प्रशिक्षण के निर्देश दिये। एसएसपी ने पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया, निर्माण कार्यों में लगी कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुकवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान एसएसपी दून द्वारा स्वंय अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों के साथ दौड लगाते हुए उन्हे शारिरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरूस्त रहने के लिये प्रेरित किया गया। परेड समाप्ति के उपरान्त पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान क्वार्टर गार्द के निरीक्षण में बैरक में सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु गार्द कमाण्डर व उपस्थित पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट किया कि अनुशासन के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी दून द्वारा वाहनों की लाग बुक एवं रनिंग रजिस्टरों को चैक करते हुए रजिस्टरों को अध्यावधिक न करने पर उप निरीक्षक परिवहन शाखा को कडी फटकार लगाते हुए सभी रजिस्टरों व लाग बुकों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट टेªनिंग सेण्टर के निरीक्षण के दौरान बैरिकों व मैस में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा मैस सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने तथा मैस में रिक्रूट आरक्षियों के लिये भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटी की रखने तथा मैस के गोदाम में कच्चे राशन के भण्डारण को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिये गये। बी0डी0एस0 शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बीडीएस प्रभारी से उनके पास उपलब्ध उपकरणों तथा किसी आकस्मिक स्थिती की सूचना पर उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों के सम्बनध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही किसी संदिग्ध वस्तु/बम की सूचना पर आपसी समन्वय के साथ त्वरित सर्च अभियान/कार्यवाही हेतु थाना पुलिस तथा बम डिस्पोजल टीम के कर्मियांे का प्रशिक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन भ्रमण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक से लाइन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा निर्माण कार्यों में लगी सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च कोटी की रखने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464