उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

आईआईएम के निदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

देहरादून 22 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), काशीपुर के निदेशक डॉ. नीरज द्विवेदी ने शिष्टाचार भेंट की। डॉ. द्विवेदी ने आईआईएम काशीपुर द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान एवं उद्योग-शिक्षा सहयोग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आईआईएम काशीपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान राज्य के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने पर बल दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581