उत्तर प्रदेश समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

श्री राघव निलयम छात्रावास का वार्षिकोत्सव संपन्न

फरीदाबाद, 13 जनवरी। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश द्वारा संचालित श्री राघव निलयम आवासीय परिसर फरीदाबाद का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से परिपूर्ण सुंदर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा चार साबिजादों पर पेश की गई लघु नाटिका देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। सेक्टर-3 स्थित सामुदिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात छात्रावास के बालक बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार बहादुर पुत्रों (साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, और फ़तेह सिंह) को सामूहिक रूप से कहा जाता है, जिन्होंने बहुत कम उम्र में धर्म और न्याय के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनकी वीरता और शहादत सिख इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मुख्य वक्ता वीरभान ने कहा कि सेवा भारती हरियाणा प्रदेश जन सहयोग से समाज के वंचित, शोषित, अभावग्रस्त व्यक्तियों को जागृत कर कर्मठ, समरस, स्वस्थ और स्वावलंबी बनाने के लिये कार्य कर रही है। इस श्रृंखला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश ऐसे समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में सहयोग कर रहे हैं। सेवा भारती का सराहनीय प्रयास। समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विशिष्ट अतिथि सुदेश गुप्ता उद्योगपति, संजय गुप्ता उद्योगपति और मुख्य वक्ता के रूप में वीरभान विभाग प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा सुरेश गुप्ता संरक्षक, दिनेश बंसवाल अध्यक्ष, नेहा त्रिपाठी जिला सहसचिव, राकेश जग्गी, मुकेश आहूजा, सुश्री माधवी हंस, गुरमुख सिंह, राव रामकुमार, जीएस त्यागी, संजय सचदेवा, विनोद अग्रवाल, राकेश त्यागी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द जैन उद्योगपति ने की और आर्शीवचन डा.अरविन्द सूद के रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581