उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

सड़क को शराबखोरी का अड्डा समझ बैठे युवक, श्रीनगर पुलिस ने सिखाया कानून का सबक

पौड़ी। जनपद में सार्वजनिक शांति, सामाजिक मर्यादा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी निगरानी, सतर्क गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर में सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवको द्वारा सरेआम सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर अमर्यादित एवं अनुशासनहीन आचरण कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्रीनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में सड़क पर उत्पात मचा रहे कुल 05 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान अव्यवस्था फैलाने में प्रयुक्त संबंधित वाहन को भी पुलिस कब्जे में लिया गया। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने एवं सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की गई।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581