उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

छोटी चीज़, बड़ी राहत: बुजुर्ग की आंखों में खुशी लौटा गई पुलिस

चमोली, 29 दिसंबर। औली ढाबे में कार्य करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति का की-पैड वाला मोबाइल फोन औली चेयर लिफ्ट में कहीं गुम हो गया था। यह मोबाइल उस बुजुर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था, क्योंकि वह उनकी मेहनत की कमाई से खरीदा गया था और उनके संपर्क का एकमात्र साधन भी था। मोबाइल गुम हो जाने से बुजुर्ग काफी परेशान और व्यथित थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी समस्या कांस्टेबल विनय सिंह नेगी को बताई।

बुजुर्ग की मजबूरी को समझते हुए कांस्टेबल विनय सिंह नेगी ने बिना समय गंवाए औली चेयर लिफ्ट एवं आसपास के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और लगन से खोजबीन शुरू की। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप कांस्टेबल विनय सिंह नेगी द्वारा गुम हुआ की-पैड मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर बुजुर्ग व्यक्ति को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर बुजुर्ग की आंखों में खुशी और राहत साफ झलक रही थी। उन्होंने चमोली पुलिस एवं कांस्टेबल विनय सिंह नेगी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button