उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

सिख समाज ने किया हरक सिंह रावत का पुतला दहन

टिप्पणी से सिख समाज में रोष बढ़ रहा है

देहरादून, 07 दिसंबर। विवादित बयान के विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता का पुतला दहन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। हरक सिंह रावत के द्वारा सिखो के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी धार्मिक भावनाएं भड़काने, वाली भाषा के विरोध में सिख समाज व अन्य समाज के लोगों के व्यापारियों के द्वारा घंटाघर पर पुतला फूंक कर आक्रोश जाहिर किया। आज कांग्रेस पार्टी के नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सिख समुदाय ने घण्टाघर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया तथा कांग्रेस नेता से अमर्यादित टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी ऐसे नेताओं पर तुरंत कार्यवाही करे।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की सिख समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में घंटाघर में उनका पुतला जलाया गया। नारेबाजी कर उन्हें पार्टी से निष्कासित करने और सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी गई। उत्तराखंड सिख कोआर्डिनेशन कमेटी और चढ़दीकला वालंटियर्स के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन में भाजपा नेता बलजीत सोनी और कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह सहोता ने कहा कि बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में हरक सिंह रावत ने चटकारे लेते हुए सिख समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस टिप्पणी से सिख समाज में रोष बढ़ रहा है। कांग्रेस हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित करे। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हरक सिंह रावत सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी नहीं मांगेंगे तो प्रदेशभर में उनके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद संतोख सिंह नागपाल, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, मोंटी कोहली डीपी सिंह, गुरजिंदर आनंद, हरप्रीत सिंह काका, मनमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button