उत्तराखंड समाचार

जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने की शहरी विकास विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक

देहरादून 7 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शासकीय आवास यमुना कालोनी देहरादून में कोटद्वार के कुड़ा निस्तारण, ट्रेचिंग ग्राउंड, नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर नगर के गड्डे आदि समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारीयों की बैठक ली। ऋतु खण्डूडी ने नगर निगम कोटद्वार को व्यवस्थित करने के लिए शहर से जुड़े अनेक जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिये। ऋतु खण्डूडी भूषण ने फुटपाथ निर्माण, पार्क निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ ही 256 बीगा भूमी पर बांउड्री निर्माण व नयी गौशाला खोलने का कार्य यथाशीघ्र करने के आदेश दिये। पंचायत भवनों में लाइब्रेरी व महिला  समूह को ट्रेनिंग प्रोग्राम के अतरिक्त शहर के सभी क्षेत्रों में सोलर व स्ट्रीट लाईट की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिये। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया रवि पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581