उत्तराखंड समाचार

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं परीक्षाएं,

हाईस्कूल में 129785 व इंटर में 113170 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

हल्द्वानी : उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू हो गईं। परीक्षा के दौरान शासन से लेकर परिषद स्तर तक चेकिंग के लिए सात सचल दल बनाए गए हैं। हाईस्कूल में सुबह की पाली में प्रात: आठ बजे से 11 बजे तक हिंदी विषय से परीक्षा की शुरुआत हुई। जबकि दूसरी पाली में अपराहन दो बजे से शाम पांच बजे तक इंटर में भी हिंदी विषय का पेपर होगा। हाईस्कूल में 129785 व इंटर में 113170 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में 1333 केंद्र बनाए गए हैं।कोरोना के कारण पिछले वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई थी। परीक्षार्थियों को उनके पिछले वर्षों का परिणाम देखते हुए उत्तीर्ण घोषित किया गया। अब दो साल बाद बोर्ड परीक्षा हो चुकी है। सोमवार को हिंदी विषय से परीक्षा की शुरुआत हुई। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से चल रही है जा बजे तक जारी रहेगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी।नैनीताल जिले के 114 केंद्रों पर 21,089 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। जीआइसी मौना व जीआइसी दोगड़ा नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा पांच केंद्र कम हुए हैं। 47 केंद्र संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए 56 पीआरडी जवान लगाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो सदस्यों की आंतरिक फ्लाइंग स्क्वायड गठित की गई है। आठ ब्लाक स्तरीय व जिला स्तर पर तीन सचल दस्ता बनाए गए हैं।सीईओ केएस रावत ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक व कस्टोडियन को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं एलपी जीआइसी भीमताल व जीजीआइसी हल्द्वानी में जमा होंगी। परीक्षार्थी को आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है। 15 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठकर प्रश्नपत्र पढऩे के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।परीक्षा में किसी तरह की अनियमितता होने की शिकायत व सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सीईओ रावत ने बताया कि फोन नंबर 05946-248469 पर सुबह 7 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।परीक्षा केंद्र के बाहर किसी प्रकार का ध्वनीयंत्र प्रतिबंधित किया गया है। परिषद की सचिव डा. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा के संबंध में पूर्व में बैठक व पत्रों के जरिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सात सचल दल का गठन किया गया है। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा देहरादून, निदेशक माध्यमिक, निदेशक बेसिक, निदेशक एसईआरटी, निदेशक माध्यमिक मुख्यालय देहरादून, कुमाऊं व गढ़वाल के एडी माध्यमिक व बेसिक के अलावा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव व दो अपर सचिव के नेतृत्व में तीन सचल दल बनाए गए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581