उत्तराखंड समाचार

रामनगर में स्टोन क्रशन स्वामी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

: स्टोन क्रशर स्वामी पर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का आरोप है।

रामनगर : स्टोन क्रशर स्वामी पर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं देर शाम हल्द्वानी से रामनगर पहुंची महिला सेल प्रभारी लता बिष्ट ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। वहीं पीड़िता का कहना था कि रामनगर में महिला एसआइ ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर एसएसपी का कहना है कि यदि पीड़िता चाहेगी तो विवेचना दूसरे अधिकारी कराई जा सकती है।पीरूमदारा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह ग्राम सक्खनपुर के प्रकाश स्टोन क्रशर में बर्तन धोने का काम करती है। रविवार को स्टोन क्रशर स्वामी चरनजीत सिंह ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी से बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी।सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपित पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, देर शाम मामला एसएसपी पंकज भट्ट तक पहुंच गया। पीडि़ता का कहना था कि रामनगर में महिला एसआइ ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। एसएसपी ने बताया महिला के बयान दर्ज करने के लिए महिला सेल प्रभारी को रामनगर भेजा गया। अगर पीडि़ता दूसरे अधिकारी से विवेचना करना चाहेगी तो किया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581