उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

कोतवाली पौड़ी पुलिस ने किया थाना दिवस आयोजित

जागरूकता के साथ दिया सुरक्षा का संदेश

पौड़ी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में आज कोतवाली पौड़ी में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ जनों ने सहभागिता की। कोतवाली पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र की स्थितियों के बारे में विस्तार से बातचीत की।

इसी के साथ थाना दिवस के अवसर पर पुलिस टीम द्वारा जन-जागरूकता और सुरक्षा संवाद के रूप मे नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक स्कैम तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी नई आपराधिक तकनीकों के बारे में भी सचेत किया तथा उनसे बचने के सरल और आवश्यक उपाय बताए। पुलिस टीम द्वारा सभी को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 1930, 112 और 1933—की जानकारी दी गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति, साइबर अपराध, ट्रैफिक समस्या संबंधित मामलों में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581