उत्तराखंड
फायर सर्विस द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सभी को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं जागरूकता संबंधी सुझाव भी दिए गए।

पिथौरागढ़। आज फायर सर्विस मुख्यालय देहरादून एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों, आपात स्थिति में किए जाने वाले त्वरित कार्यों तथा अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव की जानकारी दी गई।
साथ ही कोतवाली गंगोलीहाट में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में वे प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। इस दौरान सभी को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं जागरूकता संबंधी सुझाव भी दिए गए।




