उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

पौड़ी। वन विभाग के तत्वावधान में लीसा विदोहन से रोजगार सृजन एवं वनाग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता के उद्देश्य से पौड़ी के रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया और जन-जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचाया। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि लीसा विदोहन वन संपदा संरक्षण के साथ ग्रामीण महिला समूहों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने वनाग्नि रोकथाम में जनसहभागिता को आवश्यक बताया। नगर पालिकाध्यक्षा हिमानी नेगी ने कहा कि लीसा विदोहन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेगी। उन्होंने वन संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सहयोग की अपील की। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि लीसा विदोहन को वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे प्राप्त राजस्व का लाभ ग्राम पंचायतों को मिलता है, जिससे स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे वनाग्नि की घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सतत रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र पाठक ने सीतला खेत मॉडल प्रस्तुत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लीसा विदोहन, वनाग्नि रोकथाम एवं वन संरक्षण का व्यापक संदेश दिया गया। इस अवसर पर डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिला समूहों की सदस्याएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464