उत्तराखंड समाचार

भारी बरसात : हाई अलर्ट पर दून पुलिस

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा।

देहरादून 29 जून। लगातार हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर स्नान व नदी, नालों के किनारे रहने वाले लोगों को किया जा रहा सचेत नदी, नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी, नालों के किनारे रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी जा रही। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा।

देहरादून व पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए लगातार भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत नदी- नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को नदी किनारे सुरक्षित रूप से स्नान करने तथा नदी के बीच में ना जाने के लिए लगातार अलर्ट किया जा रहा है, साथ ही लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर चार धाम यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने के दृष्टिगत नटराज चौक पर लाउड हेलरों के माध्यम से चार धाम यात्रा में आने वाली यात्रियों को यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने तथा मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने हेतु सचेत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा नदी नालों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा बरसात के दौरान नदी नालों में न जाने की चेतावनी दी जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से हटाया जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581