उत्तराखंड समाचार

तीन सवारी और नाबालिकों के स्कूटी चलाने पर अभिभावकों के साथ ही स्कूल संचालकों पर भी होगी कार्रवाई

कौडिया चेकपोस्ट पर अवैध वसूली के एक सवाल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकार के कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा।

कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्‍वर सिंह ने कहा कि कोटद्वार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सवारी और नाबालिकों के स्‍कूटी चलाते हुए पकडे जाने पर बच्‍चों के अभिभावकों के साथ ही स्‍कूल संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज यहां कोटद्वार कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोटद्वार में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नशा कर रहे बच्‍चों को चिन्हित कर उनकी मेडिकल काउंसलिंग कराई जाएगी। साथ ही नशा तस्‍करों की धरपकड के लिए नशा कर रहे बच्‍चों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्‍होंने कोटद्वार की यातायात व्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया। कौडिया चेकपोस्‍ट पर अवैध वसूली के एक सवाल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकार के कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को बर्खास्‍त किया जाएगा। उन्‍होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव को मामले में कार्रवाई करने के लिए सख्‍त निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, सीओ विभव सैनी, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्‍तव, यातायात निरीक्षक जनक सिंह पंवार, एसएसआई जयपाल सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581