उत्तराखंड समाचार

क्षतिग्रस्त हो गई मालसी पुलिया

भारी बारिश के दृष्टिगत जिला प्रशासन सतर्क

देहरादून 29 जून। मालसी पुलिया निकट डियर पार्क देहरादून मसूरी मार्ग के पास एक तरफ किनारे से क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त के संबंध में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड देहरादून मौके पहुंचे, वहीं पुलिस विभाग द्वारा पुलिया के दोनों दोनों तरफ यातायात को रोका गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम से जुडे सभी अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। शहरी क्षेत्रों में जल जमाव न हो, बारिश के पानी की उचित निकासी, जल भराव वाले क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने को कहा है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button