उत्तराखंड समाचार

संत निरंकारी मंडल ने किया वृक्षा रोपण का आयोजन

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में आयोजित किया सफाई अभियान

देहरादून। संत निरंकारी मंडल बाईपास भवन देहरादून निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में सफाई अभियान आयोजित किया गया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के सानिध्य में संत निरंकारी मिशन में आध्यात्मिकता द्वारा विश्व को प्रेम दया करुणा एकत्व जैसे भाव से जोड़कर दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने भक्तों को आध्यात्मिकता के साथ मानवता एवं प्रकृति की सेवा करते हुए अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा दी। वर्तमान में इसी श्रृंखला में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इसी मंतव्य की पूर्ति हेतु आज यह कार्यक्रम वृक्षारोपण और सफाई अभियान का आयोजन किया गया संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रतिवर्ष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मानव कल्याण की भलाई के लिए बाबा हरदेव सिंह की यही दृष्टिकोण को अपनाकर प्रदूषण अंदर का हो या बाहर का हो दोनों हानिकारक है। किंतु इस वर्ष करो ना कि विषम परिस्थितियों के कारण मिशन की ओर से जहां पर संत निरंकारी सत्संग भवन है केवल उन्हीं स्थानों पर उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छता अभियान के साथ में जोड़ा गया। जिसमें सभी ने भाग लिया करीब 2 वर्षों के बाद संगतो को सफाई अभियान के लिए बुलाया गया सत्संग भवन में काफी समय से कोविड वैक्सीन का आयोजन किया जा रहा है। जो निरंतर चल रहा है। संत निरंकारी भवन में यह मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है। भवन में मौजूद स्थानीय संयोजक नरेश विरमानी, ज्ञान प्रचारक मोलू राम आर्य, राजीव बिजलवान, सुशीला रावत, ज्ञानेश्वर गुरुजी, सेवादल संचालक मनजीत सिंह,  इन सभी की उपस्थिति में यहां पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। सतगुरु माता सुदीक्षा के वर्चुअल विचारों का भी सभी संत भक्तों ने आनंद लिया। स्थानीय संयोजक नरेश विरमानी के द्वारा आने वाले रविवार से नियमित संगत का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581