उत्तराखंड समाचार

विद्यालय के छात्र छात्राओं को किया जागरूक

आप के अध्यापक, माता, पिता आप के सब से अच्छे मित्र और शुभचिंतक हैं इसलिए आप इन से अपनी कोई भी बात न छिपाएं।

फरीदाबाद। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी फरीदाबाद के सौजन्य से गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में  विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर फ्रॉड सहित विभिन्न विषयों पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को जागरूक किया। विद्यालय की जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आज डलसा एवम उन की टीम के सदस्यों मयंक और तरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी निजी इनफॉर्मेशन, अपनी पिक्स तथा कोई भी सूचना किसी को भी न दें न ही किसी अपरिचित की बातों में आएं। इसी प्रकार अपरिचित व्यक्ति, लिंक अथवा साइट से कुछ भी डाउनलोड न करें क्योंकि ऐसे लिंक और साइट अधिकतर फ्रॉड होती है और आप के लिंक पर जाते ही आप की सारी इनफॉर्मेशन हैक कर ली जाती है और यहां तक कि आप के अकाउंट से सारी धनराशि भी निकाल ली जाती है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि आप ने समझदारी दर्शाते हुए अपने साथ होने वाली कोई भी अप्रिय घटना को अपने अध्यापकों, अपनी माता और पिता को अवश्य बताना है। आप के अध्यापक, माता, पिता आप के सब से अच्छे मित्र और शुभचिंतक हैं इसलिए आप इन से अपनी कोई भी बात न छिपाएं। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों से अज्ञात नंबर से आई कॉल का कोई प्रत्युत्तर न  दें। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अपने सभी अध्यापकों  दीपांजलि, गीता, मानता, सुशीला सहित तथा अन्य सदस्यों का अभिनंदन करते हुए हार्दिक स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेषतः सभी छात्राओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा साइबर अपराधों से सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581