उत्तराखंड समाचार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया द टीचर ऐप लॉन्च

शिक्षकों के सीधे इनपुट से विकसित किया गया यह उपयोगकर्ता-केंद्रित, मुफ्त ऐप, वेब, आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध है,

देहरादून। भारती एयरटेल फाउंडेशन ने आज द टीचर ऐप लॉन्च किया, जो एक नवोन्मेषी डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे 21वीं सदी की कक्षाओं की मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षकों को भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रदान करके भारत में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में आयोजित एक लॉन्च कार्यक्रम में इस प्लेटफॉर्म का अनावरण किया। इस अवसर पर भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चैयरमेन राकेश भारती मित्तल और भारती एयरटेल फाउंडेशन की सीईओ सुश्री ममता सैकिया के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक और बी.एड. के विद्यार्थी भी मौजूद थे। जमीनी अनुभव और शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों की गहरी समझ के आधार पर, भारती एयरटेल फाउंडेशन ने द टीचर ऐप की अवधारणा को विकसित किया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो शिक्षकों को नवोन्मेषी डिजिटल संसाधनों के माध्यम से उन्हें समय की कसौटी पर खरे उतरे और भविष्य के लिए तैयार कौशल से सुसज्जित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। शिक्षकों के सीधे इनपुट से विकसित किया गया यह उपयोगकर्ता-केंद्रित, मुफ्त ऐप, वेब, आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध है, जिससे देशभर के शिक्षक इसको आसानी से पा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म 260+ घंटे के उच्च गुणवत्ता वाले संसाधन प्रदान करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, लर्निंग बाइट्स, छोटे वीडियो, पॉडकास्ट और इंटरैक्टिव वेबिनार जैसे विषयगत उत्सव (थीमेटिक फेस्ट), वेबिनार, प्रतियोगिताएं और क्विज शामिल हैं। ये सभी भविष्य के लिए तैयार रहने को प्रोत्साहित करने, शैक्षणिक प्रथाओं को उन्नत करने और कक्षाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, इस ऐप में लाइव विशेषज्ञ सत्र भी हैं जो व्यावहारिक कक्षा रणनीतियां प्रदान करते हैं और शिक्षकों के असाधारण प्रभाव की कहानियों को उजागर करके शिक्षकों का एक समुदाय बनाने का लक्ष्य रखते हैं। इस प्लेटफॉर्म में ‘टीचिंग किट्स’ नामक एक विशिष्ट खंड है जिसमें 900+ घंटे का कंटेट है। यह सुविधा शिक्षकों को शिक्षण वीडियो, प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण गतिविधियां, वर्कशीट, पाठ योजनाएं और प्रश्न बैंक सहित जैसे विभिन्न उपकरणों के माध्यम से कक्षा संचालन में सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है। स्कूलों को सुरक्षित और खुशहाल शिक्षण स्थलों में बदलने के मिशन के साथ, द टीचर ऐप लॉन्च न केवल शिक्षकों के विकास का समर्थन करता है बल्कि स्कूल के नेतृत्वकर्ताओं और प्रशासकों को भी मजबूत बनाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, इस ऐप का उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार ऐसे शिक्षक गढ़ना है जो शिक्षा की विकसित होती आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हों।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581