उत्तराखंड समाचार

महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व

देहरादून। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा पाठ आरंभ हो गई। भक्‍तों ने जलाभिषेक किया है। मान्यता यह है कि महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व होता है। जिसमें बेल पत्र, अधूरा, भांग, पुष्प, घी, दही, शहद आदि से भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्त सुबह से ही स्नान करके शिव मंदिरों में पूजा पाठ के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में जल अर्पित करना शुरू गया था। शिव मंदिरों में सैकड़ों लीटर दुग्ध और गंगाजल से अभिषेक हुआ। देवभूमि उत्‍तराखंड में महाशिवरात्रि के मौके पर हर ओर भोले की भक्ति की धूम है। राजधानी देहरादून सहित उत्‍तराखंड के सभी मंदिरों में शिव भक्‍तों की भीड़ उमड़ी रहीं। भक्‍तों ने बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, जल, दूध आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की। देहरादून में श्रद्धालु भोलेनाथ को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र, भांग, दूध, धतूरा, आदि का भोग लगाया। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगीं रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस और सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, जंगम शिवालय पलटन बाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर आराघर चौक, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, शिव मंदिर जाखन, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, नर्वदेश्वर मंदिर डानलवाला, आदर्श मंदिर पटेलनगर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर समेत विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। पंडितों द्वारा शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र के पाठ भी किए। लच्छीवाला में आयोजित मेले में भी ग्रामीणों ने झूलों का लुफ्त उठाया। मेले में खूब भांग भी घोटी गई। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार अलसुबह से ही लच्छीवाला स्थित लक्षेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। यहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही लच्छीवाला में आयोजित मेले का लुफ्त उठाते हुए बच्चों ने झूला झूल कर अपना मनोरंजन भी किया। तो वहीं कुछ युवा भांग से निर्मित ठंडाई का भी आनंद लेते दिखे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464