उत्तराखंड समाचार

23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ले सकते हैं शपथ

भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देहरादून। प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक मौजूद हैं। राजनाथ सिंह ने इससे पहले एक होटल में बैठक की थी। इसके बाद वह भाजपा प्रदेश कार्यालय रवाना हुए। इससे पहले प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581