उत्तराखंड समाचार

चुनाव की तैयारियों को लेकर सम्मेलन आयोजित

पूंजीपतियों की हितैषी रहीं भाजपा सरकार : डॉ जसविंदर सिंह गोगी

देहरादून 16 मार्च। कांग्रेस भवन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिये देहरादून महानगर ने कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक को मुख्य रूप से कांग्रेस के टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये बूथ स्तर की टीम पूरे उत्साह और तैयारी से लोगों से संपर्क करे और पार्टी की नीतियों को उन तक पहुंचाएं। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है और किसानों का सड़कों पर उत्पीड़न कर रही है। कर्मचारी वर्ग, पूर्व सैनिकों, युवाओं को कांग्रेस शासन की नीतियों से जनता भली भांति अवगत है। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार घबरा कर चुनाव से पूर्व विपक्षी नेताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से निशाना बना रही है। भाजपा धर्म के आधार पर लोगों को भ्रमित करती है, जिससे सबको को सावधान रहने की जरूरत है। गोगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग पूरी एकजुटता और मेहनत से लगकर 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहरायें। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, मनीष नागपाल, महिंद्रा नेगी गुरुजी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, जगदीश धीमान,  पार्षद अर्जुन सोनकर, मुख्य सोनकर, सुशांत वोरा, सागर लंबा, अमित भंडारी, आनंद त्यागी, हुकुम घड़िया, संगीता गुप्ता, मुनीक अहमद, सचिन थापा, इलियास अंसारी, जितेंद्र तनेजा, राजेश पुंडीर, प्रमोद गुप्ता, मोहन थापली, अर्जुन पासी, देवेंद्र सिंह, अल्ताफ़ अहमद, अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र पवार, सुमित अग्रवाल, लक्की राणा, संजय उनियाल, सावित्री थापा, मंजू चौहान, अरविंद गुरुग, संजय शर्मा, सुभाष धीमान, भूपेंद्र नेगी, राजेश उनियाल, मिजाज खान, आदर्श शुद्ध, उदय सिंह, सलीम अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, शहजाद अंसारी, आलोक मेहता, प्रमोद मुंशी, संजय भारती आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button