विद्यालय को समर्पित किया जल संयंत्र
श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज पर बच्चों के सुविधार्थ स्थापित कराया जल संयंत्र

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज जैन मिलन देहरादून द्वारा भारतीय जैन मिलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड जैन समाज के संस्थापक अध्यक्ष तथा जैन मिलन देहरादून के पूर्व संरक्षक स्वर्गीय सुरेश चंद जैन की पुण्यतिथि पर सुरेश चंद जैन एवं श्रीमती त्रिशला जैन की पुण्य स्मृति में वीर लोकेश जैन (रेसकोर्स) एवं परिवार द्वारा एक जल संयंत्र श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज गांधी रोड देहरादून पर बच्चों के सुविधार्थ स्थापित कराकर उसे विधिवत्त विद्यालय को समर्पित किया गया। इस जल संयंत्र से विद्यालय के बच्चे एवं स्टाफ आवश्यकता अनुसार गर्म एवं ठंडा दोनों प्रकार के स्वच्छ शुद्ध जल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर वीर सुरेश चंद्र जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन जैन मिलन देहरादून के मंत्री वीर पंकज जैन द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष वीर राकेश कुमार जैन इलाहाबाद बैंक वालों द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर सुरेश चंद जैन जी के परिजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, महिला जैन मिलन राजुल की वीरांगनाओं द्वारा महावीर प्रार्थना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जैन मिलन देहरादून के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रवीण जैन जी (वस्त्र विक्रेता), श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज देहरादून के प्रबंधक डॉक्टर संजीव जैन, उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर राजीव जैन एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर डॉ संजय जैन एवं कई अनेक महानुभावों ने सुरेश चंद्र जैन से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वीर वीरेश जैन एवं वीर लोकेश जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जैन मिलन ने यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज एवं जैन मिलन देहरादून का आभार प्रकट किया। इसके उपरांत सभी ने जल संयंत्र को विधिवत रूप से विद्यालय को समर्पित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर श्रीमती शुभी गुप्ता द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में वीर सुरेश चंद जैन की सुपुत्री श्रीमती वीना जैन, जैन मिलन महावीर के अध्यक्ष वीर संदीप जैन, जैन भवन के अध्यक्ष वीर सुनील कुमार जैन, कोषाध्यक्ष वीर राजीव कुमार जैन सहित विद्यालय के उप प्रधान श्री विपिन जैन, प्रधान श्री मनीष जैन सहित उप प्रबंधक श्री राकेश कुमार जैन, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य श्री प्रदीप जैन सहित कई सदस्य गण उपस्थित रहे। जैन मिलन देहरादून के पदाधिकारियो में मुख्य रूप से वीर सुकुमार जैन, वीर मुनेंद्र जैन स्वरूप जैन, वीर महेंद्र जैन, वीर राजेश जैन, वीर प्रवीण जैन, वीर नितिन जैन, वीर अरविंद जैन, वीर अवनीश जैन, वीर कमल जैन, वीर मुकेश जैन सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।




