उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

देहरादून में लूट की घटना, हल्द्वानी काण्ड के खिलाफ प्रदर्शन

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 17 नवंबर। देहरादून जिला मुख्यालय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों जनवादी महिला समिति,उत्तराखंड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद, भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफ आई), सीटू,ए आई एल यू,नेताजी संघर्ष समिति, माकपा, राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी, उत्तराखण्ड क्रांतिदल के प्रतिनिधि ने एकत्र होकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य हाल ही में राज्य में घटित खासकर देहरादून गंभीर आपराधिक घटनाओं-विशेष रूप से हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना,बजरंग के नेता द्वारा देहरादून में पहाडी महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र/आपत्तिजनक टिप्पणी तथा इसी संगठन के देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में हुई लूटपाट की घटनाओं के आरोपियों,/दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करना था।
प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राज्यपाल, उत्तराखंड शासन मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी, देहरादून को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक्त घटनाओं से महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक शांति प्रभावित हुई है और आम जनता में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही आवश्यक है।
ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें विस्तार से रखी गईं: पहाड़ की महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी: सोशल मीडिया पर पहाड़ की महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए और उसे दंडित किया जाए, ताकि महिलाओं के विरुद्ध ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों को प्रोत्साहन न मिले।हल्द्वानी में सामूहिक बलात्कार की घटना: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना में जिन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, उन सभी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले की त्वरित सुनवाई हो।
देहरादून में लूटपाट की घटनाएँ: देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में हुई लूटपाट की घटनाओं में जिन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, उनके विरुद्ध बिना किसी पक्षपात के सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। संगठन ने कहा कि अपराधियों को किसी भी संगठन या राजनीतिक संबंध का संरक्षण न मिले, इससे आम जनता में कानून के प्रति विश्वास बना रहेगा।
प्रदर्शनकारियों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र तिवारी ने प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
संगठन ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा उपरोक्त सभी प्रकरणों में तत्काल प्रभाव से कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर सीपीएम के सचिव अनन्त आकाश, यूकेडी के महामंत्री लताफत हुसैन, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के महामंत्री बालेश बबानिया, उत्तराखंड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के सुरेश कुमार, प्रमिला रावत, चिन्तन सकलानीएआई एल यू की जिलामंत्री अनुराधा , महिला नेत्री दीप्ति रावत, जनवादी महिला समिति की सुरैशी नेगी, निशा रतूडी, मोहिनी, एस एफ आई जिलामन्ती अय्याज खान, जनवादी नौजवान के संयोजक विप्लव , भगवन्त पयाल, नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डण्डरियाल आदि बडी संख्या में लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581