उत्तराखंड समाचार

जन औषधि केंद्र टैगोर विला से जन चेतना यात्रा का आयोजन

7 मार्च को मनाया जा रहा है जन औषधि दिवस

देहरादून 01 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जन औषधि केंद परियोजना के माध्यम से हर गरीब को दवाई सस्ते दामों में उपलब्ध हो के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज प्रातः 10.30 बजे जन औषधि केंद्र टैगोर विला से एक जन चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। जिसे राजपुर विधायक खजान दास ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये विधायक खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि परियोजना के माध्यम से आम आदमी को उपचार के लिये दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाकर जनता को राहत प्रदान करी है। जिससे उनका दवाइयों का खर्च आधे से भी कम हो गया है और जनता के घर का बजट जो दवाइयों के कारण डगमगाने लगा था उससे उन्हें निजात मिली है। जन औषधि केंद्र के माध्यम से जनता को उच्च गुणवत्ता की दवाइयां कम दामों पर मिल रही हैं, जो आम केमिस्ट की दुकान पर उपलब्ध महंगी दवाइयों से कमतर नहीं हैं। उन्होंने कहा की वह जन औषधि परियोजना के उत्तराखंड के जन औषधि केंद्र संचालकों का आभार प्रकट करते हैं कि वे जनता की सहूलियत के लिए कम कमाई करते हुए भी जन औषधि की दवाइयां उपलब्ध करवाने में अपना सहयोग कर रहे है। जन औषधि -जन चेतना पद यात्रा में जन औषधि परियोजना के उत्तराखंड प्रभारी शिवम् राघव, उत्तराखंड के डिस्ट्रीब्यूटर समित अग्रवाल, जन औषधि केंद्र संचालक हरीश नारंग, पूर्व पार्षद सतीश कपूर, भाजपा नेता श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, रणजीत भंडारी, आनंद यादव, श्रीमती लक्ष्मी पाल, सुरजीत सिंह, विनोद शाह, प्रवीण नारंग, श्रीमती ऋचा नारंग, रवींद्र चौधरी सहित भरी संख्या में जन औषधि के लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581