उत्तराखंड समाचार

पीयूष गौड़ ने किया घर-घर जाकर चुनाव प्रचार

पीयूष गौड़ ने कांग्रेस की नीतियों से कराया अवगत

देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने धर्मपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल के समर्थन में क्लेमेंट टाउन वार्ड 78 मे घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड़ ने कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा को जनता के सामने रखा और कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल को वोट देने की अपील करी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल पीयूष गौड़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, वार्ड 79 के अध्यक्ष लोकेश्वर देव, महिला अध्यक्ष अंजू नाहर, महानगर सचिव अकरम व वार्ड 78 के उपाध्यक्ष रामजीलाल आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button