उत्तराखंड समाचार

रुचियों को सामने लाने का माध्यम है समर कैंप : जतिन सेठी

हर वर्ष की भांति इस बार भी हम पेसल वीड स्कूल देहरादून में समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं।

देहरादून, 29  मई। पेसल वीड स्कूल के फाउंडर एवं अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कश्यप और प्रधानाचार्य जतिन सेठी ने पेसल वीड स्कूल में आयोजित होने वाले समर कैंप 2024  के उपलक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा “नन्हे मुन्ने बच्चों में क्षमता विकास, साहस और उनके  रुचियों को सामने लाने का माध्यम समर कैंप होता है। जो बच्चे को आज के इस कंपटीशन वाले दौर में संघर्ष करने, अपने हुनर को निखारने एवं निरंतर आगे बढ़ते रहने और गुणों से परिपूर्ण  रहना सीखाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी हम पेसल वीड स्कूल देहरादून में समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन 1 जून से लेकर 15 जून तक पेसल वीड स्कूल, ओक हिल एस्टेट, मसूरी डायवर्शन रोड, देहरादून में होगा। उन्होंने कहा कि हम बच्चों में समावेशी विकास  को ध्यान में रखते हुए समर कैंप के मॉड्यूल को डिजाइन करते हैं एवं एक्सपर्ट्स के द्वारा उस पर विचार मंथन के बाद ही अंतिम प्रारूप को तैयार करते हैं और उसे फिर समर कैंप में शामिल किया जाता है। इस बार हम समर कैंप में हॉर्स राइडिंग, स्विमिंग, बास्केटबॉल,  आर्ट एंड क्राफ्ट, ऑर्डिनरी स्किल, तायक्वोंडो, योग, मेडिटेशन, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस को शामिल किया है। इस समर कैंप में बच्चे विश्व स्तरीय शिक्षक, ट्रेनर एवं खिलाड़ियों के माध्यम से अपने हुनर को निखारेंगे।” प्रत्येक बच्चा दिए गए गतिविधियों में से तीन विषयों का चुनाव कर सकता हैं एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता हैं। नन्हे मुन्ने बच्चों के माता-पीताओं के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस  समर कैंप का समय प्रात 8:00 बजे से लेकर 12:00 तक  रखा गया है और बच्चों को घर से लाने – ले जाने के लिए गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581