उत्तराखंड समाचार

किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला, ग्रामीणों ने किया हंगामा

पास के खेत में रखवाली कर रहे कुछ लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया।

रुड़की। रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में खेत में रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वन चौकी पर जमकर हंगामा किया और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। वही रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे किसानों ने भी किसान की मौत पर जमकर हंगामा किया। बुग्गावाला क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगिया निवासी धर्मू भगत (65) रात अपने खेत पर रखवाली करने गए थे। रात के समय खेत में एक हाथी घुस आया। आहट होने पर धर्मू की आंख खुल गई और हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान हाथी ने उन्हें पटक पटककर मार दिया। पास के खेत में रखवाली कर रहे कुछ लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।

वहीं आज सोमवार की सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरिपुर टोंगिया स्थित वन चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सिविल अस्पताल पहुंचे और किसान की मौत पर जमकर हंगामा किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581