उत्तराखंड समाचार

दून में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

आठ जून तक दून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान

देहरादून। देहरादून में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। इस सीजन में दून का अधिकतम तापमान पहली बार 40 डिग्री के पार हुआ है। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के घाटी वाले क्षेत्रों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और दो हजार मीटर तक पहाड़ी क्षेत्रों में 28 से 30 डिग्री तक रह सकता है। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। शहर में चिलचिलाती गर्मी के कारण सड़कों पर लोग भीषण गर्मी का सामना करते नजर आए। तापमान बढ़ने का क्रम पिछले 31 मई से शुरू हो गया था। मौसम विभाग ने तापमान के 40 पार जाने का पूर्वानुमान लगाया था। आठ जून तक दून में लगातार तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आठ जून तक (चार-पांच जून को छोड़कर) मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। लेकिन, गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। तेज गर्मी की वजह से आर्द्रता में भी कमी आई है। दून में दो जून 2012 को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जिसके बाद 2022 में यह मौका आया है, जब अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा। दून का अधिकतम तापमान का ऑलटाइम रिकॉर्ड 43.9 डिग्री सेल्सियस है, जो चार जून 1902 को कायम हुआ था।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581