उत्तराखंड समाचारक्राइम

अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा

40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला एक अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार

देहरादून। लोन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने गैर प्रान्त दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है‌। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर लोन दिलाने के एवज में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करता था। अभियुक्तों की तलाश हेतु पूर्व में पुलिस द्वारा गुजरात, महाराष्ट्र तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें दी गई थी। अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्षों से फरार चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी पुत्र स्व. राधेलाल सैनी निवासी चंद्रलोक कॉलोनी राजपुर रोड डालनवाला देहरादून द्वारा 27 नवंबर 2022 को थाना डालनवाला पर तहरीर दी कि उनके द्वारा संतला देवी देहरादून क्षेत्र में रिसोर्ट खोलने के लिए प्राइवेट लोन हेतु एप्लाई किया था। जिसके एवज में गुजरात की फाइनेंस करने वाली पार्टी द्वारा उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 40 लाख रुपए की धनराशि ली गई पर कोई लोन उपलब्ध नहीं कराया गया और अब वे सभी अपने नंबर बंद करके फरार हो गए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में मुकदमा अपराध संख्या -319/ 22 धारा-420, 406,120 बी आईपीसी पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा पूर्व में अहमदाबाद गुजरात तथा मुंबई महाराष्ट्र में अलग-अलग पतों पर दबीश दी गयी किंतु डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी को फाइनेंस करने वाली पार्टी के सभी व्यक्ति अपने पतों से फरार मिले तथा उनके मोबाइल नंबर से प्राप्त उनके नाम पते गलत पाए गए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी को संपर्क करने वाले फाइनेंस कंपनी के सदस्यो के नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई, तो उनमें से एक अभियुक्त जिनके खाते में डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी द्वारा पैसो का लेनदेन किया गया था, उनके दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त हुयी। जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना करते हुए सर्विलांस की सहायता से 01 अभियुक्त वासु शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी हाल किराएदार संजीव यादव निकट अग्रवाल मेडिकल स्टोर, निहाल विहार, नांगलोई, थाना निहाल विहार दिल्ली, उम्र 40 वर्ष को निहाल विहार, नांगलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीन पुंडीर, चौकी प्रभारी हाथीबडकला, पुलिस कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र रावत (एस.ओ.जी.), कांस्टेबल किरण कुमार (एस.ओ.जी.) शामिल थे‌।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581