उत्तराखंड समाचार

आमजन के बीच पहुंची पुलिस, चौपाल आयोजित

नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर दिलाई शपथ

हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के आदेश के क्रम में हरिद्वार पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में गांव गांव जाकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ साथ नशे के कारोबार को रोकने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की माँग की गई। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना प्रयास लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

 

फोटोः डीडी 4

Related Articles

Back to top button