उत्तराखंड समाचार

हानगर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का इस्तीफा ले धामी सरकार

देहरादून। कल जिस तरह सदन में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ के लोगों को गली के शब्द से संबोधित किया गया इसके विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन एश्ले चौक पर किया गया कल जिस तरीके से बजट पर बहस के दौरान विपक्ष के विधायक के सवाल पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बिखर गए और उन्होंने सदन की गरिमा भी नहीं रखी और पहाड़ के लोगों के प्रति आप शब्दों का प्रयोग किया जो की निंदनीय है कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से यह मांग करती है की वह मंत्री का इस्तीफा ले महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि जिस तरह से प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा और सदन में जिस तरीके के शब्दों का प्रयोग उन्होंने पहाड़ के लोगों के लिए इस्तेमाल किया वह दर्शा रहा है कि प्रेम चंद्र अग्रवाल को पहाड़ के लोगों से कितनी नफरत करते हैं ये राज्य की भावनाओं के अधीन है उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव बंटवारे की राजनीति करने में माहिर है, और आज भी भाजपा प्रदेश को बांट कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने के कार्य कर रही है। सरकार को ये ज्ञात है कि आज जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सड़कों पर है चाहे वो स्मार्ट प्रीपेड मीटर हो, यूसीसी का मुद्दा हो, लिव रिलेशनशिप हो आज जनता सड़कों पर है तो जनता का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकाने के लिए प्रेम चंद्र अग्रवाल इस तरह का घटिया कृत्य कर रहे है। पुष्कर सिंह धामी जी को मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए वरना कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मंत्री के खिलाफ सड़कों पर होगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल ,राजेंद्र शाह, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, एस सी विभाग के चेयरमैन मदन लाल,एस सी विभाग के पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल,देवेंद्र सिंह, पार्षद अर्जुन पासी, भूपेंद्र सिंह नेगी, ललित बद्री,आलोक मेहता,वीरेंद्र पंवार,जगदीश धीमान,मनीष, विकास नेगी, लखीराम बिजलवान,राजेश पुंढिर, सुनील थपलियाल,शकील मसूरी, सुन बलूनी, नदीम अंसारी, आरिफ, इश्तियाक अहमद, लक्की राणा, संजय गौतम, अनिल सिंह, फैसल, अशोक कुमार, सूरज छेत्री, अजय धीमान, सुनील जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581